गैलरी >> रोचक/मनोरंजक विज्ञान
विज्ञान को प्रायः कक्षाओं में पाठ्यपुस्तकों और सूत्रों के माध्यम से पढ़ाया जाता है, जिससे यह गंभीर, अमूर्त तथा विशेषकर बच्चों के लिए कभी-कभी अरुचिकर प्रतीत होता है। यह दीर्घा इस पारंपरिक दृष्टिकोण से हटकर के.आई.एस.एम.आई.एफ. (इसे सरल रखें – इसे रोचक और मज़ेदार बनाएं) के सिद्धांत को अपनाती है।यहाँ विज्ञान केवल याद करने की वस्तु नहीं, बल्कि अनुभव करने, खोजने और आनंद लेने का माध्यम है। यहाँ आगंतुकों को छूने, खेलने, प्रयोग करने और स्वयं खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे आश्चर्य और उत्साह से भरी एक नई दुनिया उनके समक्ष उद्घाटित होती है।इस दीर्घा में विविध प्रकार के इंटरएक्टिव, हस्त-प्रयोग आधारित प्रदर्शनों को शामिल किया गया है, जो वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक व आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करते हैं। गति, ऊर्जा, प्रकाश, ध्वनि, चुम्बकत्व और दैनिक जीवन में प्रयुक्त भौतिकी पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से आगंतुक वैज्ञानिक नियमों को क्रियाशील रूप में देख सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि वे वास्तविक जीवन में कैसे कार्य करते हैं। प्रत्येक प्रदर्शन इस प्रकार तैयार किया गया है कि वह जिज्ञासा उत्पन्न करे, प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करे और जटिल तकनीकी विवरणों के बिना विज्ञान की स्पष्ट अवधारणात्मक समझ विकसित करे।खेल और सहभागिता के माध्यम से सीखते हुए यह दीर्घा विशेष रूप से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति आजीवन रुचि को बढ़ावा देती है।





